सऊदी अरब के नेशनल सेंटर फॉर मेट्रोलॉजिकल (NCM) ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को देश के ज्यादातर इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, इस दौरान ओले गिरने और तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने का भी अनुमान है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

🚨: Saudi Arabia: क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर सऊदी विदेश मंत्री की अहम बैठक, ईरान समर्थित हमलों की कड़ी निंदा

इन इलाकों में रहेगा ज्यादा असर

मौसम विभाग ने साफ किया है कि Jazan, Asir, Al-Baha और Makkah के इलाकों में बादलों के साथ बारिश के हालात बने रहेंगे। इसके अलावा Eastern, Riyadh, Northern Borders, Al-Jouf, Tabuk और Madinah में तेज हवाएं चलेंगी, जिससे धूल और रेत उड़ने की आशंका है।

समुद्र में सावधानी बरतने के निर्देश

लाल सागर (Red Sea) के उत्तरी और मध्य हिस्सों में 15 से 45 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जबकि दक्षिणी हिस्से में यह रफ्तार 10 से 50 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। समुद्र में लहरें 0.5 मीटर से 2 मीटर तक ऊंची उठ सकती हैं, जिससे समुद्र की स्थिति शांत से लेकर अशांत बनी रहेगी। दूसरी ओर, अरब की खाड़ी (Arabian Gulf) में हवा की गति 10 से 40 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है और यहां समुद्र की स्थिति अपेक्षाकृत शांत रहेगी।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.