सऊदी अरब के मौसम विभाग National Center of Meteorology (NCM) ने 25 जुलाई 2026 के लिए अलर्ट जारी किया है। देश के पांच प्रमुख क्षेत्रों में भारी गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति Najran, Jazan, Asir, Al-Baha और Makkah Al-Mukarramah के पहाड़ी इलाकों में देखने को मिलेगी।
🚨: Black Sea में भारतीय जहाज पर ड्रोन हमला, मुख्य अधिकारी सागर गुप्ता की मौत और 2 अन्य सुरक्षित.।
धूल भरी आंधी और सड़क सुरक्षा
इन इलाकों के पूर्वी हिस्सों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे धूल और रेत का गुबार उठ सकता है। इससे सड़क पर दृश्यता यानी Visibility बहुत कम होकर लगभग शून्य के करीब पहुंच सकती है। खास तौर पर Wadi Al-Dawasir से Sharurah जाने वाले सड़क मार्ग पर चलने वाले ड्राइवरों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, पूर्वी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।
समुद्र में सावधानी
लाल सागर और अरब की खाड़ी में समुद्री हलचल की भी जानकारी दी गई है। लाल सागर में हवा की रफ्तार 12 से 36 किमी/घंटा के बीच रहने की संभावना है, जो गरज के साथ 50 किमी/घंटा से भी ऊपर जा सकती है। लहरों की ऊंचाई डेढ़ मीटर से लेकर दो मीटर तक जा सकती है। अरब की खाड़ी में भी हवा की गति 10 से 35 किमी/घंटा के बीच रहने का अनुमान है, जहां मछुआरों और समुद्री यात्रियों को मौसम की स्थिति देखकर ही कदम उठाने की हिदायत दी गई है।
