सऊदी अरब में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। नेशनल सेंटर ऑफ मौसम विज्ञान (NCM) ने जानकारी दी है कि 15 मार्च से पूरे देश में बारिश का दायरा काफी बढ़ गया है। रियाद, मक्का और मदीना सहित कई इलाकों में भारी बारिश, ओले और तेज हवाओं की स्थिति बनी हुई है। खराब मौसम को देखते हुए कुछ इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। सऊदी सिविल डिफेंस ने सभी नागरिकों और खासकर काम के सिलसिले में बाहर रहने वाले प्रवासियों से पूरी सावधानी बरतने की अपील की है।

🗞️: UAE में ईद की छुट्टियों पर होटलों में 70% तक की छूट, Emirates ID वालों को मिलेगा बड़ा फायदा

किन इलाकों में हो रही है भारी बारिश?

  • NCM के अनुसार रियाद और अल-कसीम में भारी बारिश के साथ सतह पर तेज हवाएं चल रही हैं।
  • मक्का और मदीना के तटीय और पहाड़ी इलाकों में भी अच्छी खासी बारिश दर्ज की जा रही है।
  • ईस्टर्न प्रोविंस (Eastern Province) में 15 मार्च की सुबह से ही सक्रिय हवाएं और बारिश शुरू हो गई है।
  • दक्षिणी इलाकों जैसे असीर, जाज़ान और अल-बाहा की घाटियों में जलभराव और तेज बहाव का खतरा बना हुआ है।
  • उत्तरी इलाकों में तापमान में काफी गिरावट आई है और हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।

आम लोगों और प्रवासियों के लिए क्या हैं सुरक्षा नियम?

सऊदी सिविल डिफेंस ने सभी से घाटियों और बाढ़ के पानी वाले इलाकों से बिल्कुल दूर रहने को कहा है। सड़कों पर लगे इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड और मोबाइल पर आने वाले इमरजेंसी अलर्ट मैसेज में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है। ट्रैफिक विभाग ने हाईवे पर गाड़ी चलाने वालों को अपनी रफ्तार कम रखने की सलाह दी है ताकि भारी बारिश के दौरान गाड़ियां फिसलने का डर न रहे।

स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए भी विशेष कदम उठाए गए हैं। स्थानीय शिक्षा विभाग अपने शहर या गवर्नरेट के मौसम की स्थिति को देखकर मदरसाती (Madrasati) प्लेटफार्म के जरिए ऑनलाइन क्लास चलाने का फैसला ले सकते हैं। इसके अलावा जेद्दा और रियाद के निचले इलाकों में पानी निकालने के लिए इमरजेंसी टीमें पूरी तरह से तैनात कर दी गई हैं ताकि जलभराव की समस्या न हो।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com