सऊदी अरब में रहने वाले लोगों और प्रवासियों के लिए मौसम से जुड़ी एक अपडेट सामने आई है। सोशल मीडिया अकाउंट @SaudiNews50 ने जानकारी दी है कि इस हफ्ते के अंत तक सऊदी अरब में बारिश का माहौल बन सकता है। यह खबर उन लोगों के लिए राहत भरी है जो पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं।

मौसम विभाग की क्या है राय

हालांकि, नेशनल सेंटर फॉर मेटियोरोलॉजी (NCM) की रिपोर्ट कुछ अलग संकेत दे रही है। NCM ने जून, जुलाई और अगस्त के लिए जो मौसमी पूर्वानुमान जारी किया है, उसके मुताबिक तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। जून महीने में बारिश सामान्य स्तर पर रहने का अनुमान जताया गया है।

इससे पहले 10 जून को NCM ने मक्का, जज़ान, आसिर, अल-बहा, पूर्वी प्रांत और रियाद के कुछ हिस्सों में बारिश और बिजली चमकने की संभावना जताई थी। विशेष रूप से ताइफ और मैसन में मध्यम बारिश और अन्य इलाकों में हल्की बारिश की चेतावनी दी गई थी।

भीषण गर्मी का असर

बारिश की खबरों के बीच गर्मी का प्रकोप भी बना हुआ है। 12 जून को NCM ने रियाद, पूर्वी प्रांत और मक्का समेत कई इलाकों में हीटवेव की चेतावनी जारी की थी। उस दौरान तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने और तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने की बात कही गई थी।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.