सऊदी अरब के लोगों और वहां रहने वाले प्रवासियों के लिए अगले कुछ दिन काफी मुश्किल भरे हो सकते हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले हफ्ते में पूरे राज्य में भीषण गर्मी पड़ेगी. तापमान इतना ज़्यादा होगा कि बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा.

National Center for Meteorology (NCM) के मुताबिक, शनिवार 20 जून से गुरुवार 25 जून 2026 के बीच राज्य में भीषण गर्मी का असर रहेगा. NCM के प्रवक्ता हुसैन अल काहतानी ने पुष्टि की है कि यह गर्म मौसम आने वाले दिनों में लगातार बना रहेगा.

इन इलाकों में कितनी रहेगी गर्मी

  • पूर्वी क्षेत्र (Eastern Province): यहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.
  • रियाद, अल-कासिम, मदीना और उत्तरी सीमा क्षेत्र: इन इलाकों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से 47 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

मौसम विभाग ने आम जनता और खासतौर पर बाहर काम करने वाले प्रवासियों को सलाह दी है कि वे सीधी धूप में ज़्यादा देर तक न रहें. शरीर में पानी की कमी न होने दें और समय-समय पर पानी पीते रहें. साथ ही, सरकारी अधिकारियों द्वारा जारी किए गए सुरक्षा निर्देशों का पूरी तरह पालन करें.

दूसरी तरफ, Ministry of Health ने भी तीर्थयात्रियों को गर्मी से बचने के लिए छाते का इस्तेमाल करने और बचाव के ज़रूरी कदम उठाने को कहा है, ताकि हाई तापमान की वजह से सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े.

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com