सऊदी अरब के National Center of Meteorology (NCM) ने देश के कई हिस्सों में तापमान बढ़ने और धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। इस साल जुलाई का महीना अब तक का सबसे गर्म महीना माना जा रहा है, जिसमें तापमान सामान्य से कहीं अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि इस साल गर्मियों में पारा उम्मीद से ज्यादा ऊपर जाएगा।
तेज हवाओं और धूल का असर
सऊदी अरब के कई इलाकों में 40 से 49 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। इसका असर Al Madinah Al Munawwarah, Riyadh, Eastern Region, Northern Borders और Al-Jouf में साफ दिखाई दे रहा है। खास तौर पर Tarif में दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक धूल भरी आंधी के कारण विजिबिलिटी घटकर 3 से 5 किलोमीटर रह जाने की आशंका है, जिससे सड़क पर चलने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है।
बारिश और तूफान की चेतावनी
एक तरफ जहां देश के कई इलाके गर्मी से जूझ रहे हैं, वहीं Jazan और Asir के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, जिससे अचानक बाढ़ आने का भी खतरा बना हुआ है। इसके अलावा Makkah Al-Mukarramah, Al-Baha और Najran में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सऊदी अरब में रह रहे प्रवासियों और नागरिकों को मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने और बाहर निकलते समय पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
