सऊदी अरब में महिलाओं के लिए नौकरी के अवसर बहुत तेजी से बढ़े हैं। साल 2025 के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, काम करने वाली महिलाओं की संख्या अब 35 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह बड़ा बदलाव सऊदी विजन 2030 के तहत लाया गया है, जिसने महिलाओं के लिए करियर के नए और आसान रास्ते खोल दिए हैं।

📰: Iran Nuclear Update: अमेरिका-इसराइल के हमलों के बाद भी ईरान के पास बचा ‘न्यूक्लियर डस्ट’, 11 बम बनाने का खतरा

सऊदी अरब में महिलाओं की नौकरी का क्या अपडेट है?

सऊदी अरब के सरकारी आंकड़ों और Akhbar24 Saudi की रिपोर्ट के अनुसार, श्रम बाजार में महिलाओं की भागीदारी 22.8% से बढ़कर 35% हो गई है। सऊदी विजन 2030 का शुरुआती लक्ष्य 2030 तक इस आंकड़े को 30% तक ले जाना था, लेकिन सरकार ने इस लक्ष्य को समय से पहले ही हासिल कर लिया है। जनरल अथॉरिटी फॉर स्टैटिस्टिक्स के मुताबिक, 2025 की आखिरी तिमाही में यह दर 34.5% रही। इसके अलावा, महिलाओं की बेरोजगारी दर भी घटकर 10.3% पर आ गई है और अब करीब 43.7% मिडिल और सीनियर लीडरशिप पदों पर महिलाएं तैनात हैं।

संस्था/समय भागीदारी दर
Akhbar24 Saudi (2025) 35%
नेशनल ऑब्जर्वेटरी फॉर विमेन (2025) 34.2%
MHRSD (बजट फोरम 2026) 34.5%
जनरल अथॉरिटी फॉर स्टैटिस्टिक्स (Q4 2025) 34.5%
Q1 2025 36.3%
वर्ष 2018 का आंकड़ा 19.7%
विजन 2030 का लक्ष्य 30%

महिलाओं को काम पर लाने के लिए क्या सुविधाएं दी गईं?

मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय (MHRSD) ने महिलाओं के लिए कई नए नियम और सुविधाएं लागू की हैं ताकि वे बिना किसी परेशानी के काम कर सकें। इनमें मुख्य बातें नीचे दी गई हैं:

  • मतृत्व अवकाश: अब महिलाओं को पूरे वेतन के साथ 12 हफ्ते की मैटरनिटी लीव मिलती है।
  • परिवहन और देखभाल: महिलाओं के लिए ‘वुसूल’ प्रोग्राम के जरिए ट्रांसपोर्ट और ‘कुर्रा’ प्रोग्राम के जरिए बच्चों की देखभाल (childcare) की सुविधा दी गई है।
  • कानूनी अधिकार: समान वेतन, रोजगार के समान अधिकार और कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से सुरक्षा के कड़े कानून बनाए गए हैं।
  • ट्रेनिंग और प्लेटफॉर्म: 1,22,000 से ज्यादा महिलाओं को ‘पैरेलल ट्रेनिंग इनिशिएटिव’ के जरिए ट्रेनिंग दी गई और महिला लीडर्स के लिए ‘कियादियात’ प्लेटफॉर्म शुरू किया गया।