सऊदी अरब में काम करने वाले प्रवासियों के लिए सरकार ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। सऊदी प्रशासन अब देश भर में बनी लेबर हाउसिंग की कड़ी निगरानी कर रहा है और लोगों से कहा गया है कि अगर वे किसी भी तरह का उल्लंघन देखते हैं, तो इसकी शिकायत तुरंत दर्ज करें। सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रवासियों के लिए रहने की बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
👉: UAE और Saudi Arabia में कारोबार करने वालों के लिए जरूरी सूचना, टैक्स नियमों में हुए बड़े बदलाव।
शिकायत कहां और कैसे करें
Ministry of Municipalities and Housing के अनुसार, लोग अपनी शिकायतें Balady प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा, सरकार ने इसके लिए एक यूनिफाइड हेल्पलाइन नंबर 940 भी जारी किया है, जहां कोई भी व्यक्ति नियमों के उल्लंघन की जानकारी दे सकता है।
नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई
सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन कंपनियों में 20 या उससे अधिक कर्मचारी काम करते हैं, उनके लिए सामूहिक लाइसेंस लेना अनिवार्य है। यह लाइसेंस Balady प्लेटफॉर्म से ही मिल सकता है। यदि कोई कंपनी नियमों को अनदेखा करती है, तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा और सरकारी सेवाएं भी रोकी जा सकती हैं। जांच के दौरान कमरों में जगह की कमी, यानी 4 वर्ग मीटर से कम जगह प्रति वर्कर, और एक कमरे में 8 से ज्यादा लोगों का रहना गंभीर उल्लंघन माना जा रहा है। इसके अलावा, वेंटिलेशन और साफ-सफाई की कमी पर भी कार्रवाई हो रही है। इस अभियान में Ministry of Human Resources and Social Development, Ministry of Interior और Civil Defense जैसी एजेंसियां एक साथ मिलकर काम कर रही हैं। साल 2026 के पहले छह महीनों में 5 लाख से ज्यादा जगहों का निरीक्षण किया गया और 2.40 लाख से ज्यादा उल्लंघन पाए गए हैं।
