सऊदी अरब में नशे के खिलाफ चल रही बड़ी मुहिम में एक बड़ी कामयाबी मिली है। सऊदी कस्टम्स ने एक साल के अंदर एक टन से ज़्यादा नशीले पदार्थ और करीब 2 करोड़ 50 लाख प्रतिबंधित गोलियां पकड़ी हैं। यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के मौके पर साझा की गई है।

👉: IAEA ने ईरान से माँगी परमाणु जाँच की अनुमति, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ी तकरार, शब्दों की जंग शुरू

Zakat, Tax and Customs Authority (ZATCA) ने बताया कि वे देश की सीमाओं पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। उनका मकसद समाज को नशे की लत और तस्करी से बचाना है। तस्करी रोकने के लिए ज़मीनी, हवाई और समुद्री रास्तों पर सख्ती बरती जा रही है।

नशे के खिलाफ सख्त कानून

सऊदी अरब में नशे को लेकर दुनिया के सबसे सख्त कानून लागू हैं। Anti-Narcotics and Psychotropic Substances Law (शाही फरमान नंबर M/39) के तहत नशा करना, उसे बेचना या तस्करी करना बहुत बड़ा अपराध माना गया है। इस कानून का उल्लंघन करने वालों को जेल और भारी जुर्माने की सजा मिलती है। तस्करी करने वाले या बार-बार अपराध दोहराने वालों को मौत की सजा भी दी जा सकती है।

जनता की मदद और इनाम

ZATCA ने आम लोगों से अपील की है कि वे तस्करी रोकने में मदद करें। अगर किसी को भी अवैध सामान की तस्करी की जानकारी मिले, तो वह गोपनीय तरीके से सरकार को बता सकता है। इसके लिए सरकार ने खास इंतज़ाम किए हैं

  • हेल्पलाइन नंबर: 1910
  • ईमेल: 1910@zatca.gov.sa
  • अंतरराष्ट्रीय नंबर: 009661910

सटीक जानकारी देने वाले व्यक्ति को सरकार की तरफ से आर्थिक इनाम भी दिया जाता है।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.