सऊदी अरब के ज़कात, टैक्स और कस्टम्स अथॉरिटी (ZATCA) ने नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। अल हदीथा बॉर्डर क्रॉसिंग पर चेकिंग के दौरान 2 लाख 8 हज़ार से ज़्यादा एम्फ़ैटेमिन (amphetamine) गोलियां पकड़ी गई हैं। यह पूरी कार्रवाई सऊदी अरब को ड्रग्स मुक्त रखने की कोशिशों का हिस्सा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इन नशीली गोलियों को ‘ब्रेन’ (brains) के एक शिपमेंट के अंदर छिपाकर लाया गया था। कस्टम अधिकारियों ने अपनी जांच और आधुनिक उपकरणों की मदद से इस तस्करी को नाकाम किया।

इस मामले में ZATCA ने सऊदी अरब के अंदर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों लोग इस नशीली खेप को रिसीव करने वाले थे। अधिकारियों ने बताया कि तस्करी रोकने के लिए बॉर्डर पर निगरानी और सख्त की गई है।

सऊदी सरकार और ZATCA ने साफ किया है कि वे देश की सुरक्षा और समाज को बचाने के लिए इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट कंट्रोल को और मजबूत कर रहे हैं। इसके लिए वे जनरल डायरेक्टोरेट ऑफ नार्कोटिक्स कंट्रोल (GDNC) के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

सरकार ने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर उन्हें किसी भी तरह की तस्करी की खबर मिले, तो वे 1910, 911, 999, 994 या 995 नंबर पर सूचना दें। सही जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी और उन्हें इनाम भी दिया जा सकता है।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.