मार्च के महीने में सऊदी अरब के Yanbu Port पर तेल लोडिंग का काम पिछले हफ्ते के मुकाबले दोगुना हो गया है। ब्लूमबर्ग और आधिकारिक शिपिंग डेटा के अनुसार, सऊदी अरामको अब अपने ग्राहकों को फारस की खाड़ी के बजाय यनबु पोर्ट से सीधे तेल सप्लाई का विकल्प दे रहा है। मार्च के पहले 15 दिनों में यहां से हर दिन औसतन 22 लाख से 29 लाख बैरल तेल भेजा गया, जो फरवरी में सिर्फ 11 लाख बैरल प्रतिदिन था।

📰: यूरोपीय संघ का ईरान पर बड़ा फैसला, 16 अधिकारियों और 3 संस्थाओं पर लगा कड़ा प्रतिबंध

Yanbu Port पर क्यों बढ़ाई जा रही है सप्लाई?

सऊदी अरामको ने मौजूदा हालात को देखते हुए अपनी रणनीति में बदलाव किया है। कंपनी अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते को बायपास करने के लिए East-West Pipeline का ज्यादा इस्तेमाल कर रही है। इस पाइपलाइन की कुल क्षमता 70 लाख बैरल प्रतिदिन है, जिसमें से 50 लाख बैरल निर्यात के लिए उपलब्ध है।

अरामको के सीईओ अमीन नासेर के अनुसार यह कदम दुनिया भर में तेल की सप्लाई को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाए रखने के लिए उठाया गया है। सऊदी पोर्ट्स अथॉरिटी ने यनबु पोर्ट को एक रणनीतिक सेफ्टी वॉल्व बताया है। यह पोर्ट किसी भी क्षेत्रीय संकट के समय वैश्विक तेल की सप्लाई को रुकने नहीं देगा। इस बढ़ती डिमांड को संभालने के लिए पोर्ट पर नई Ship-to-Ship ट्रांसफर सर्विस भी शुरू की गई है।

ग्राहकों के लिए नए नियम और डेडलाइन

पहली बार सऊदी अरामको सिर्फ स्पॉट मार्केट के बजाय यनबु टर्मिनल से लंबी अवधि के कॉन्ट्रैक्ट वाली सप्लाई दे रहा है। एशिया और यूरोप के पुराने ग्राहकों को अप्रैल 2026 की सप्लाई यनबु पोर्ट से लेने का विकल्प दिया गया है।

  • डेडलाइन: ग्राहकों को 20 मार्च 2026 तक अपना फैसला अरामको को बताना होगा।
  • क्रूड ऑयल का प्रकार: अभी सिर्फ Arab Light क्रूड की ही सप्लाई यनबु पोर्ट से की जा रही है।
  • डिलीवरी नियम: अरामको अब डिलीवर्ड बेसिस पर सप्लाई कर रहा है। इसका मतलब है कि ट्रांसपोर्ट और इंश्योरेंस की जिम्मेदारी अब सीधे अरामको की होगी।
  • जहाजों की संख्या: 13 से 16 मार्च के बीच कम से कम 11 बड़े क्रूड कैरियर जहाज यनबु पोर्ट पर लोडिंग के लिए तैयार देखे गए।
Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.