यमन के Abyan Governorate में रहने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। सऊदी अरब के सहयोग से बन रहे Sabah Hospital का निर्माण कार्य अब पूरा हो गया है। Saudi Development and Reconstruction Program for Yemen (SDRPY) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस अस्पताल को तैयार करने का काम पूरा होने के बाद अब इसे शुरू करने की तैयारी चल रही है।
👉: Saudi Arabia News: सऊदी अरब ने बनाया नया रिकॉर्ड, टूरिज्म ग्रोथ में दुनिया में नंबर वन पर आया देश।
स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार
इस प्रोजेक्ट की शुरुआत 21 मई 2024 को नींव रखकर की गई थी। यह अस्पताल सऊदी अरब के उस बड़े विकास पैकेज का हिस्सा है, जिसकी कुल वैल्यू SAR 1.9 बिलियन (506 मिलियन डॉलर) है। इस पैकेज की घोषणा जनवरी 2026 में की गई थी, जिसके तहत यमन में शिक्षा, ऊर्जा और ट्रांसपोर्ट जैसे कई अहम क्षेत्रों में 28 अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर काम किया जा रहा है ताकि वहां के लोगों की जिंदगी बेहतर हो सके।
अस्पताल के पूरी तरह शुरू हो जाने के बाद, यहां स्थानीय लोगों को इलाज की कई सुविधाएं मिलेंगी। इसमें महिला और प्रसूति विभाग, बच्चों के लिए केयर यूनिट, इमरजेंसी सर्विस, डेंटल, इंटरनल मेडिसिन और ENT जैसी क्लीनिक शामिल हैं। इसके अलावा अस्पताल में लैब और एक्सरे के लिए भी आधुनिक इंतजाम किए गए हैं। निर्माण कार्य पूरा होने से अब अस्पताल में जरूरी मेडिकल मशीनें लगाने का रास्ता साफ हो गया है, जिससे क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
