सऊदी अरब के तबुक इलाके में समुद्र के बीच नाव खराब होने से तीन नागरिक फंस गए थे. गनीमत रही कि समय रहते सऊदी बॉर्डर गार्ड की टीम वहां पहुंच गई और तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. यह पूरी कार्रवाई तबुक के अल वजह (Al Wajh) प्रांत में की गई.

👉: Dubai में भारतीय क्रिकेटर की मौत, इस्लामी नया साल पर मिली छुट्टी और शारजाह में बढ़े मकानों के किराए

इस बचाव अभियान को सऊदी बॉर्डर गार्ड के सर्च एंड रेस्क्यू टीम ने अंजाम दिया. जैसे ही खबर मिली कि एक समुद्री जहाज बीच रास्ते में खराब हो गया है और उसमें तीन लोग सवार हैं, टीम ने तुरंत एक्शन लिया और उन्हें सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया.

बॉर्डर गार्ड ने जारी की जरूरी गाइडलाइन्स

जनरल डायरेक्टोरेट ऑफ बॉर्डर गार्ड ने इस घटना के बाद समुद्र में जाने वाले सभी लोगों के लिए सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं. विभाग ने कहा है कि अपनी नाव या जहाज लेकर समुद्र में निकलने से पहले उसकी पूरी जांच कर लें ताकि किसी भी तरह की इमरजेंसी से बचा जा सके.

बॉर्डर गार्ड ने नाव चलाने वालों को इन खास बातों का ध्यान रखने को कहा है:

  • इंजन की क्षमता: यह पक्का कर लें कि इंजन पूरी तरह ठीक है और काम कर रहा है.
  • अग्निशमन यंत्र: नाव में आग बुझाने वाला सिलेंडर (Fire Extinguisher) जरूर रखें.
  • प्राथमिक चिकित्सा: फर्स्ट-एड किट हमेशा साथ रखें.
  • लाइट्स: नेविगेशन लाइट्स का सही तरीके से काम करना जरूरी है.

इसके अलावा विभाग ने आपातकालीन मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी बताए हैं. मक्का, मदीना और पूर्वी क्षेत्रों के लोग मदद के लिए 911 नंबर पर कॉल कर सकते हैं, जबकि सऊदी अरब के अन्य सभी क्षेत्रों के लिए 994 नंबर जारी किया गया है.

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.