सऊदी अरब के तबुक इलाके में बॉर्डर गार्ड्स ने नशीली दवाओं की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में एम्फेटामाइन गोलियां बरामद की हैं। यह पूरी कार्रवाई सऊदी सरकार के “War on Drugs” अभियान का हिस्सा है ताकि देश और युवाओं को नशे से बचाया जा सके।

जानकारी के मुताबिक, 3 अप्रैल 2025 को तबुक के Halat Ammar सेक्टर में गश्त कर रहे बॉर्डर गार्ड्स ने 352,275 एम्फेटामाइन गोलियां ज़ब्त कीं। इस ऑपरेशन के बाद शुरुआती कानूनी कार्रवाई पूरी की गई और पकड़े गए सामान को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।

इसी तरह की एक और कार्रवाई 19 सितंबर 2025 को हुई, जब Zakat, Tax and Customs Authority (ZATCA) ने नारकोटिक्स कंट्रोल के साथ मिलकर डुबा पोर्ट समेत कई एंट्री पॉइंट्स से 2 लाख 61 हज़ार से ज़्यादा गोलियां और करीब 10 किलो क्रिस्टल मेथामफेटामाइन बरामद किया। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

पब्लिक सिक्योरिटी डायरेक्टर Lt. Gen. Muhammad Al-Bassami ने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक 1500 किलो से ज़्यादा मेथामफेटामाइन और 7.6 करोड़ एम्फेटामाइन गोलियां पकड़ी जा चुकी हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल के डायरेक्टर जनरल Maj. Gen. Muhammad Al-Qarni ने जानकारी दी कि नशे की लत के 75 प्रतिशत मामले 20 से 40 साल की उम्र के लोगों में पाए गए हैं।

सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि वे नशे की तस्करी या बिक्री की जानकारी तुरंत दें। इसके लिए मक्का, रियाद और पूर्वी प्रांत में 911 पर, बाकी इलाकों में 999 पर और नारकोटिक्स कंट्रोल के लिए 995 नंबर पर कॉल किया जा सकता है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि जो लोग खुद इलाज के लिए रिहैबिलिटेशन सेंटर जाएंगे, उन्हें कानूनी सजा से छूट मिल सकती है और उनकी जानकारी पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.