कहीं तारीफ हो रही है तो कहीं आलोचना

सऊदी में कुछ ऐसा हुआ है जिसकी कहीं तारीफ हो रही है तो कहीं आलोचना। लोग अपनी अपनी समझ और विश्वास के अनुसार प्रतिक्रिया सामने रख रहे हैं। इस बार सऊदी में हैलोवीन मनाया गया है। जी हां, इतिहास में पहली बार सऊदी अरब में हैलोवीन का त्योहार मनाया गया। आज तक इस त्यौहार को मनाने पर पाबंदी थी लेकिन अब इसे हटा लिया गया है। राजधानी रियाद के कार्यक्रम में शामिल लोगों की तस्वीरें पूरी दुनिया भर में धूम मचा रही हैं।

https://twitter.com/ramazanizoltr/status/1587018150188548099?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1587018150188548099%7Ctwgr%5Ea00da1844dad1538d14363b95cee1d8e51c2e21e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Fzeesalaam%2Fworld-news%2Fhalloween-in-saudi-arabia-photos-viral-on-internet-smi%2F1419234

खुशी रखती है मायने

बताते चलें कि रूढ़ीवादी छवि वाले देश की इमेज को समाप्त करने की कोशिश की तरफ यह एक कदम हो सकता है। त्योहार में शामिल एक व्यक्ति ने कहा सच कहूं तो मुझे हराम या हलाल के बारे में नहीं पाता, लेकिन यहां हर कोई खुश है। यहां सभी के चेहरे खिले हैं और सभी मजे कर रहे हैं। वास्ताव में त्योहारों का भी यही मकसद होता है। इस त्योहार में लोग कॉस्ट्यूम पार्टियों में भाग लेना, कद्दू को तराशना, अलाव जलाना, आदि में शामिल होकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताते हैं।

दुनिया भर से आई यह प्रतिक्रिया

सऊदी अरब में है लेकिन बनाने को लेकर लोगों के अलग-अलग प्रतिक्रिया रही। कुछ लोगों ने इसे मॉडर्न होने की दिशा में कदम बढ़ाया और सराहा वहीं कुछ लोगों ने कहा कि कोई बदलाव नहीं है बल्कि ये एक बेइज़्ज़ती है जिसे कुबूल नहीं किया जा सकता। किसी ने कहा कि अब कयामत दूर नहीं है। लोगों ने इसे हराम करार दिया।