सऊदी अरब के जाज़ान इलाके में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार, 22 जुलाई 2026 को स्थानीय अधिकारियों ने एक सऊदी नागरिक को हिरासत में लिया है। यह व्यक्ति इथियोपियाई प्रवासियों को अवैध तरीके से ले जा रहा था जो सीमा सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। General Administration of Mujahideen की टीम ने इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करते हुए उसे पकड़ा।
👉: UAE का बड़ा फैसला, Fujairah में बनेंगे दो नए पोर्ट, ट्रेड के लिए मिलेगा नया रास्ता।
सख्त कानूनी सजा का प्रावधान
प्रशासन की ओर से जारी बयान में यह स्पष्ट किया गया है कि बॉर्डर सुरक्षा तोड़ने वालों की मदद करना, उन्हें कहीं छिपाना या लाने-ले जाने का काम एक गंभीर अपराध माना जाता है। इस तरह के मामलों में शामिल होने पर भारी जुर्माना और सजा हो सकती है। दोषी पाए जाने पर 15 साल तक की जेल, 10 लाख सऊदी रियाल तक का जुर्माना, और वाहन को जब्त करने जैसी कड़ी कार्रवाई की जाती है। इसके अलावा, सार्वजनिक रूप से नाम उजागर करने जैसी सजा भी हो सकती है।
कानून का पालन करना जरूरी
पकड़े गए सऊदी नागरिक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए Public Prosecution को सौंप दिया गया है, जबकि जिन प्रवासियों को वह ले जा रहा था, उन्हें संबंधित विभाग के हवाले कर दिया गया है। अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के नियम उल्लंघन की जानकारी तुरंत दें। मक्का, मदीना, रियाद और ईस्टर्न प्रोविंस में लोग 911 पर कॉल कर सकते हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में 999 या 996 पर सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाती है और इसमें कोई कानूनी खतरा नहीं होता है।
