तुर्की के इस्तांबुल शहर में एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ सिसली इलाके के एक होटल में ठहरे सऊदी अरब के 82 वर्षीय अलमेहादी सईद सुवैलेम की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह अपनी पत्नी के साथ छुट्टियां मनाने यहाँ आए थे, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने से यह हादसा हुआ।

👉: Palestinian Prisoner’s Day: इसराइल की जेलों में बढ़े कैदी, नए कानून से मचा हड़कंप, दुनिया भर में हो रहे विरोध प्रदर्शन

घटना के दिन क्या हुआ था?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलमेहादी ने होटल में खाना खाया था जिसके बाद उन्हें उल्टी और मतली की शिकायत होने लगी। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनका इलाज किया और 9 अप्रैल की सुबह उन्हें छुट्टी दे दी। लेकिन उसी दिन दोपहर में उनकी तबीयत फिर खराब हो गई और वह होटल के कमरे में मृत पाए गए।

पुलिस जांच में क्या सामने आया है?

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुर्की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि यह मौत फूड पॉइजनिंग की वजह से हुई होगी। प्रशासन अब होटल के खाने और अन्य पहलुओं की बारीकी से जांच कर रहा है ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.