सऊदी अरब के General Directorate of Civil Defense ने शनिवार को एक बड़ी राहत की खबर दी है। अधिकारियों ने Yanbu और Jazan में जारी की गई एहतियाती चेतावनी को वापस ले लिया है। प्रशासन का कहना है कि दोनों इलाकों में अब खतरा टल चुका है और स्थिति सामान्य है।

नागरिकों और प्रवासियों के लिए निर्देश

जब चेतावनी जारी थी, तब अधिकारियों ने सभी निवासियों से National Early Warning Platform के जरिए घर के अंदर रहने और खिड़कियों व कांच से दूर रहने की अपील की थी। लोगों को सलाह दी गई थी कि वे सुरक्षित इमारतों में रहें और खुले स्थानों या छतों पर जाने से बचें।

अब खतरा हटने के बाद, Civil Defense ने स्पष्ट किया है कि लोगों को केवल आधिकारिक सरकारी स्रोतों पर ही भरोसा करना चाहिए। सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और बिना पुष्टि वाले वीडियो से दूर रहने की हिदायत दी गई है। सभी नागरिकों और वहां रहने वाले प्रवासियों से कहा गया है कि वे सटीक जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक चैनलों का ही पालन करें।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.