सऊदी अरब में भीषण गर्मी के दौरान गाड़ियों में कुछ खास सामान छोड़ना खतरनाक हो सकता है। General Directorate of Civil Defense ने लोगों को आगाह किया है कि तेज धूप और गर्मी की वजह से कार के अंदर रखे कुछ सामान में आग लग सकती है या वे फट सकते हैं। यह चेतावनी सभी निवासियों और प्रवासियों के लिए जारी की गई है ताकि बड़े हादसों से बचा जा सके।

इन चीजों को कार में रखने से बचें

सिविल डिफेंस ने साफ तौर पर बताया है कि गर्मियों में कार के अंदर निम्नलिखित चीजों को छोड़कर न जाएं क्योंकि ये ज्वलनशील होती हैं:

  • मोबाइल चार्जर और पावर बैंक: ये गर्मी से फट सकते हैं।
  • फोन की बैटरी: ज्यादा तापमान होने पर इनमें विस्फोट का खतरा रहता है।
  • गैस के डिब्बे (Gas Canisters): ये बहुत ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं।
  • सिगरेट लाइटर: गर्मी के कारण लाइटर अचानक फट सकता है।
  • हैंड सैनिटाइजर: इसमें मौजूद लिक्विड आग पकड़ सकता है।
  • परफ्यूम के स्प्रे: कंप्रेस्ड परफ्यूम के डिब्बे भी गर्मी में फट सकते हैं।

प्रशासन का कहना है कि हैंड सैनिटाइजर जैसी चीजें आग लगा सकती हैं, जबकि बाकी सामान गर्मी की वजह से फट सकते हैं। सऊदी अरब में रहने वाले भारतीय और अन्य प्रवासी अपनी सुरक्षा के लिए इन नियमों का पालन करें और कार पार्क करते समय इन सामानों को बाहर निकाल लें।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.