सऊदी अरब में एक निजी अस्पताल को अभी-अभी सऊदी सरकार ने बंद करने का आदेश दे दिया है.  एकाएक इस अस्पताल में कोविड-19 संक्रमित लोग मिलने लगे.  सऊदी अरब के मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस अस्पताल में कई स्टाफ मेंबर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं.

 

 

मेडिकल सोर्स ने बताया कि अस्पताल के कामगार कोविड-19 से ग्रसित हो गए थे और यह सब लोग संक्रमित मरीजों के इलाज करने के दौरान हुए हैं.  लेकिन इसके बाद इन सारे कामगार को घर पर लोगों के साथ मिलते जुलते देखा गया जिसके वजह से यह फैसला लेना पड़ा.

यह फैसला कमांड और कंट्रोल सेंटर सऊदी अरब के पूर्वोत्तर क्षेत्र के मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ ने लिया.  इसके पीछे की मंशा केवल कोविड-19 की रोकथाम और संक्रमण की को रोकना है.

 

 

शनिवार को आपको बताते चलें कि इसी क्षेत्र में एक चिकित्सक की मृत्यु कोविड-19 के वजह से हो गई थी और वह सऊदी सल्तनत में तीसरे चिकित्सक की मृत्यु  थी.

पिछले महीने ही सऊदी अरब में पहला चिकित्सक और 19 को कोरोनावायरस से ग्रसित होने के बाद पवित्र शहर मक्का मैं जिंदगी से हाथ धोना पड़ा था वह दोनों सरकारी अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे थे.GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।