कम कीमत में domestic labor contracts पर इंश्योरेंस दिया जाएगा

सऊदी Ministry of Human Resources and Social Development ने कहा है कि जल्द ही कम कीमत में domestic labor contracts पर इंश्योरेंस दिया जाएगा। मंत्रालय ने कहा है कि अगर कामगार बीमार पड़ जाता है, भाग जाता है या उसकी मृत्यु हो जाती है या वह काम नहीं करना चाहता है तो ऐसी स्थिति में नियोक्ता को इसका फायदा होगा।

इंश्योरेंस कॉन्ट्रैक्ट का ही पार्ट होगा

बताया गया है कि इंश्योरेंस कॉन्ट्रैक्ट का ही पार्ट होगा। जब घरेलू कामगार की नियुक्ति की जाएगी तो उस वक्त इंश्योरेंस के लिए शुल्क देना होगा। Saudi Central Bank (SAMA) बैंक की मदद से इंश्योरेंस को पूरा किया जाएगा।

कामगार के नियम उल्लंघन मामले में यह काफी जरूरी हो जाता है। घरेलू कामगार की नियुक्ति करने वाले नियोक्ता को कामगार के कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने की स्थिति मे परेशानी का सामना नहीं करना होगा।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।