जानबूझकर दूसरों में वायरस फैलाने की कोशिश

ऐसे भी कई मामले सामने आए हैं जिसमें देखने को मिल रहा है कि कोरोना मरीज ने जानबूझकर दूसरों में वायरस फैलाने की कोशिश कर रहा है। इस बात को गंभीरता से लेते हुए लोक अभियोजन ने कहा है कि ऐसा करने वालों को सख्त सजा दी जाएगी।

5 साल तक की जेल और 500,000 Saudi Riyals का जुर्माना

बता दें कि जानबूझकर कोरोना महामारी फैलाने वालों को 5 साल तक की जेल और 500,000 Saudi Riyals का जुर्माना लगाया जाएगा। अगर कोई प्रवासी ऐसा करते पाया जाता है तो उसे हमेशा के लिए सऊदी से बाहर निकाल दिया जाएगा और कभी भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

 

सजा भी दुगनी मिलेगी

यह गलती दोहराने वाले को सजा भी दुगनी मिलेगी। लोक अभियोजन ने बताया कि जानबूझकर और लोगों को हानि पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया यह नीच काम बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।