शनिवार को कोरोना के 1,072 नए मामले मिले

सऊदी में शनिवार को कोरोना के 1,072 नए मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के कारण 9 मरीजों की मृत्यु हुई है।

1,224 मामले गंभीर

बता दें कि 858 कोरो ना मरीज़ ठीक भी हुए हैं। वहीं अब तक कुल 394,529 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। रियाद में सबसे ज्यादा 447 कोरोना के नए मरीज पाए गए हैं। मक्का में 236 नए मामले दर्ज किए गए हैं। मंत्रालय के अनुसार 9,847 एक्टिव मामले हैं और 1,224 गंभीर हैं।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।