शनिवार को कोरोना के 50 से कम मामले दर्ज किए गए

सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना अपडेट देते हुए बताया है कि शनिवार को कोरोना के 50 से कम मामले दर्ज किए गए हैं। आजकल सऊदी में 50 के आस पास ही COVID 19 के संक्रमण दर्ज किए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पिछले 24 घंटे में 43 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 38 संक्रमित ठीक हुए हैं और 2 संक्रमितों की मृत्यु हुई है।

वायरस में काफी हद तक कमी आई है

सऊदी में अब तक कुल 548,205 संक्रमण दर्ज किए गए हैं। कुल 537,246 संक्रमित ठीक हुए हैं और कुल 8,776 लोगों ने इस वायरस के कारण अपनी जान गवां दी है। वायरस में काफी हद तक कमी आई है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।