सऊदी अरब और कनाडा के बीच रिश्ते अब और मजबूत होने वाले हैं। सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने जेद्दा में मुलाकात की। यह मुलाकात इसलिए खास है क्योंकि 26 साल बाद किसी कनाडा के प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब का आधिकारिक दौरा किया है।

दोनों नेताओं ने अल-सलाम पैलेस में आधिकारिक बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ऊर्जा, जरूरी मिनरल्स, निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और डिफेंस जैसे बड़े विषयों पर चर्चा की। साथ ही मिडिल ईस्ट के हालात और समुद्री सुरक्षा को लेकर भी बात हुई ताकि दोनों देशों के बीच राजनीतिक तालमेल बेहतर हो सके।

आर्थिक मोर्चे पर भी दोनों देश अब तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। साल 2024 में सऊदी-कनाडाई बिजनेस काउंसिल को फिर से शुरू किया गया और टोरंटो में एक नया ऑफिस भी खोला गया। जनवरी 2026 में रियाद में हुए बिजनेस और इन्वेस्टमेंट फोरम के दौरान करीब 600 मिलियन डॉलर के समझौतों पर हस्ताक्षर हुए, जिनमें टेलीकॉम, आईटी, साइबर सिक्योरिटी और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

सऊदी-कनाडा आर्थिक और शिक्षा आंकड़े

विवरण आंकड़े/जानकारी
कुल व्यापार (2025) 2.9 बिलियन डॉलर
सऊदी अरब से निर्यात 1.719 बिलियन डॉलर
कनाडा से निर्यात 1.19 बिलियन डॉलर
MoUs की कुल कीमत 600 मिलियन डॉलर
सऊदी में कार्यरत कनाडाई कंपनियां 767
कनाडा में पढ़े सऊदी डॉक्टर (2020-25) 1,984

शिक्षा के क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ा है। 2020 से 2025 के बीच लगभग 1,984 सऊदी डॉक्टर कनाडा से पढ़ाई कर चुके हैं या वहां पढ़ रहे हैं। साल 2020 में ग्रेजुएशन करने वालों की संख्या 170 थी, जो 2025 तक बढ़कर 606 हो गई। सऊदी विजन 2030 के तहत कनाडा की कंपनियों के लिए सऊदी अरब में काम करने के मौके और ज्यादा बढ़ रहे हैं।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com