सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को जेद्दा में मुलाकात की। इस मीटिंग में दोनों नेताओं ने यूक्रेन संकट और मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति पर गहराई से चर्चा की। साथ ही, सऊदी अरब और यूक्रेन के बीच आपसी रिश्तों को और मजबूत बनाने के तरीकों पर भी बात हुई।

जेद्दा मुलाकात में किन मुद्दों पर हुई बात?

इस बैठक के दौरान अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्य रूप से यूक्रेन संकट और मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर बात हुई। दोनों नेताओं ने इस बात पर विचार किया कि सऊदी अरब और यूक्रेन मिलकर किन क्षेत्रों में सहयोग कर सकते हैं ताकि दोनों देशों के रिश्ते और बेहतर हों।

सुरक्षा और ऊर्जा समझौते की तैयारी

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस मुलाकात को बहुत असरदार बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि यूक्रेन और सऊदी अरब जल्द ही एक समझौते पर मुहर लगा सकते हैं। इस आने वाले समझौते में सुरक्षा, ऊर्जा और खाद्य सहयोग (Food Cooperation) जैसे अहम मुद्दे शामिल होंगे। इस मीटिंग में सऊदी रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन भी मौजूद थे।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com