सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने हज 2026 के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इस बार मक्का, मदीना और पवित्र स्थलों पर आने वाले जायरीनों की सुरक्षा और उनकी आवाजाही को आसान बनाने के लिए एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इस मिशन में सैन्य, नागरिक, चिकित्सा और ऑपरेशनल कर्मियों को एक साथ जोड़ा गया है ताकि सरकारी एजेंसियों को पूरा सहयोग मिल सके।

जमीन, हवा और पानी से कैसे होगी सुरक्षा

  • जमीनी सेना: भीड़ को कंट्रोल करने और खतरनाक सामानों का पता लगाने की जिम्मेदारी लैंड ट्रूप्स की होगी।
  • वायुसेना: Air Force आसमान की निगरानी करेगी, हवाई यातायात को मैनेज करेगी और इमरजेंसी सर्वे करती रहेगी।
  • नौसेना: Naval forces समुद्री बंदरगाहों और पवित्र स्थलों पर सुरक्षा देगी, जिसमें ड्रोन और विस्फोटक डिटेक्टर का इस्तेमाल होगा। साथ ही सर्च और रेस्क्यू टीमें भी तैनात रहेंगी।

मेडिकल और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं

जायरीनों की सेहत का ख्याल रखने के लिए रक्षा मंत्रालय की स्वास्थ्य सेवाओं ने 41 अलग-अलग जगहों पर मेडिकल मिशन तैनात किए हैं। इन जगहों पर अस्पताल और क्लिनिक बनाए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके। यह पूरी योजना सुरक्षा और सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर लागू की जाएगी ताकि हज के दौरान लोगों को कोई परेशानी न हो।

Frequently Asked Questions (FAQs)

हज 2026 के लिए सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए हैं?

सऊदी रक्षा मंत्रालय ने जमीन, हवा और समुद्र तीनों स्तरों पर सुरक्षा तैनात की है। इसमें भीड़ प्रबंधन के लिए सैनिक, हवाई निगरानी के लिए वायुसेना और समुद्री सुरक्षा के लिए नौसेना की टीमें शामिल हैं।

स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए रक्षा मंत्रालय ने क्या कदम उठाए हैं?

मंत्रालय ने 41 अलग-अलग स्थानों पर अस्पताल और क्लिनिक के साथ मेडिकल मिशन तैनात किए हैं ताकि जायरीनों को तुरंत और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.