ड्राइविंग स्कूल को लेकर जारी किया गया अपडेट

सऊदी ड्राइविंग स्कूल को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है जिसमें कहा गया है कि 8 और ऐसे स्कूल बनाए जायेंगे। General Traffic Department (Moroor) ने कहा है कि सऊदी के अलग-अलग इलाकों में 8 नए ड्राइविंग स्कूल की स्थापना की जाएगी। पिछले सप्ताह ही Saudi Moroor ने सोशल मीडिया हैंडल X पर अलग-अलग इलाकों में स्कूल के स्थापना की बात कही है। 

किन स्थानों पर बनाए जायेंगे स्कूल?

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि रियाद सिटी में 2 नए ड्राइविंग स्कूल, Al-Khafji province, Jeddah province, Dammam metropolis, Jazan area, Al-Hanakiyah province, और Al-Qunfudhah province में एक एक ड्राइविंग स्कूल की स्थापना की जाएगी।

आवेदन की यह होगी प्रक्रिया?

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि जो भी इस प्रोजेक्ट के लिए आवेदन करना चाहता है वह drivingschool@emroor.gov.sa पर ईमेल कर सकता है। यह General Traffic Department-Traffic Licenses Department का ईमेल है। घोषणा के एक महीने अंदर तक आवेदन किया जा सकता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>