पूरी खबर एक नजर,

 

  • ड्रग के टेबलेट की तस्करी को नाकाम किया गया
  • भारी मात्रा में ड्रग बरामद दो लोगों की हुई गिरफ्तारी

ड्रग के टेबलेट की तस्करी को नाकाम किया गया

Zakat, Tax and Customs Authority के अधिकारियों ने बताया है कि रियाद में हजारों ड्रग के टेबलेट की तस्करी को नाकाम कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से भारी मात्रा amphetamine टैबलेट पाए गए हैं।

बताते चलें कि कई दिनों से तस्करों के पीछे पड़ी पुलिस ने आखिरकार आरोपियों को पकड़ लिया और तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने कहा है कि 197,570 amphetamine टैबलेट जब्त किए गए हैं।

दो लोगों की हुई गिरफ्तारी

इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है जिसमें एक सीरियाई और एक सऊदी नागरिक शामिल है। आरोपियों को पकड़ने में ओमान और संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने भी मदद की है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।