सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था 2027 में कितनी रफ्तार पकड़ेगी, इसे लेकर अब चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया गया कि Fitch एजेंसी ने आर्थिक बढ़त बढ़ने की भविष्यवाणी की है, लेकिन हकीकत इससे अलग नजर आती है। वहीं International Monetary Fund (IMF) ने सऊदी के लिए काफी सकारात्मक आंकड़े पेश किए हैं।

📰: Saudi Arabia: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ा तनाव, सऊदी विदेश मंत्री और राजदूत ने की अहम बातचीत

10 जुलाई 2026 को ‘Saudi News’ नाम के एक सोशल मीडिया अकाउंट ने दावा किया कि Fitch International और Fitch Global Agency सऊदी की आर्थिक ग्रोथ में तेजी की उम्मीद कर रहे हैं। लेकिन Fitch की तरफ से इस तारीख को ऐसा कोई आधिकारिक बयान नहीं मिला। अगर Fitch के पुराने रिकॉर्ड्स देखें, तो उन्होंने 2027 के लिए अलग-अलग अनुमान लगाए थे।

Fitch Ratings ने 25 जुलाई 2025 को कहा था कि 2025 में जीडीपी ग्रोथ 4.3% और 2026 में 4.7% रहेगी, लेकिन 2027 में यह घटकर 3.6% पर आ सकती है। वहीं जनवरी 2026 की एक रिपोर्ट में उन्होंने तेल उत्पादन में कमी के कारण 2027 में ग्रोथ धीमी होने की बात कही थी।

आर्थिक विकास के अनुमानों की तुलना

संस्था साल ग्रोथ अनुमान
Fitch Ratings 2025 4.3%
Fitch Ratings 2026 4.7%
Fitch Ratings 2027 3.6%
IMF 2026 3.1%
IMF 2027 (शुरुआती) 4.5%
IMF 2027 (अपडेटेड) 5.5%

दूसरी तरफ IMF ने सऊदी अर्थव्यवस्था के लिए काफी उम्मीद जताई है। 10 जुलाई 2026 को IMF ने 2027 के लिए ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 5.5% कर दिया। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि जुलाई के मध्य तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दोबारा खुल जाए और मार्च 2027 तक युद्ध जैसी स्थितियां खत्म हो जाएं।

इससे पहले अप्रैल 2026 में IMF ने कहा था कि सऊदी 2027 में G20 देशों में तीसरा सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश होगा और उसकी ग्रोथ 4.5% तक पहुंचेगी।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com