आवागमन प्रक्रिया हो जायेगी आसानी

सऊदी में यात्रियों के लिए आवागमन प्रक्रिया को आसान बनाने की कोशिश जारी है। टूरिस्ट के लिए electronic visit visa system की मदद से यात्रियों को आसान यात्रा की सुविधा दी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सऊदी ने इस लिस्ट में 6 और देशों को शामिल कर दिया है जो अब इलेक्ट्रॉनिक विजिट वीजा का लाभ उठा सकेंगे।

अब कुल 63 देश उठा पाएंगे इलेक्ट्रॉनिक विजिट वीजा सिस्टम का लाभ

अब electronic visit visa system का इस्तेमाल करने वाले देशों की लिस्ट में कुल मिलाकर 63 देश शामिल हो गए हैं। हाल ही में इस लिस्ट में शामिल हुए 6 देश Turkey, Thailand, Panama, Saint Kitts and Nevis, Seychelles, और Mauritius हैं।

इसके अलावा इस लिस्ट में the US, the UK, the EU countries और जीसीसी देशों के नागरिक को शामिल किया गया है। इस सिस्टम के तहत इन देशों के यात्रियों को टूरिस्ट वीजा ऑनलाईन या पोर्ट पर एंट्री के बाद दिया जाएगा। तुरंत डिजिटल वीजा को यात्री के ईमेल पर भेज दिया जायेगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>