कोरोना वायरस से बचाव के लिए दिए गए दिशा निर्देशों के उल्लंघन को लेकर बयान जारी किया है

सऊदी में कोरोना वायरस से बचाव के लिए दिए गए दिशा निर्देशों के उल्लंघन को लेकर बयान जारी किया है। आंतरिक मंत्रालय ने कहा है कि प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों को इन नियमों के उल्लंघन से बचना चाहिए। अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो उसपर जुर्माना लगाया जाएगा।

हेल्थ स्टेटस का जांच करना जरूरी

ट्विटर के माध्यम से कहा गया है कि सभी को नियमों का पालन करना होगा। हेल्थ स्टेटस का जांच करना जरूरी है। बिना मास्क के ग्राहक को एंट्री नहीं देनी है। हर जगह साफ सफाई का ध्यान रखना होगा। जो भी संक्रमित है उसे प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। जितना बड़ा प्रतिष्ठान होगा उतना ही जुर्माना लगाया जाएगा। करीब एक लाख रियाल तक का जुर्माना लग सकता है।

एक लाख रियाल तक का जुर्माना लगाया जा सकता है

इसके अलावा जिम्मेदार व्यक्ति पर भी एक लाख रियाल तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। गलती दोहराने पर लोक अभियोजन भेज कर जेल की सजा भी कराई जा सकती है। प्रतिष्ठानों को भी बंद किया जा सकता है। इसीलिए यह ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।