सऊदी अरब से फाइनल एग्जिट लेकर जाने वाले और फिर से नए वीजा के साथ लौटने वाले प्रवासियों के लिए जनरल डायरेक्टरेट ऑफ ट्रैफिक (Muroor) ने एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया स्पष्ट की है। यदि आप सऊदी अरब वापस आए हैं और आपका पुराना ड्राइविंग लाइसेंस अभी भी मौजूद है, तो आप उसे अपने नए इकामा नंबर के साथ लिंक करवा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले Absher पोर्टल पर जाकर Muroor की अपॉइंटमेंट लेनी होगी।

🚨: Kuwait पर ईरान का बड़ा हमला, मिसाइल और ड्रोन से मचाई तबाही, सेना ने दी चेतावनी

लाइसेंस अपडेट करने की प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबसे पहले आपको किसी स्वीकृत केंद्र से मेडिकल जांच करवानी होगी, जिसकी रिपोर्ट Efada के जरिए सिस्टम में अपने आप अपडेट हो जाएगी। इसके बाद Absher पर Traffic Services के अंतर्गत लाइसेंस रिप्लेसमेंट की अपॉइंटमेंट बुक करें।

मुमूर (Muroor) ऑफिस जाते समय अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज जरूर रखें:

  • आपका पुराना सऊदी ड्राइविंग लाइसेंस और उसकी फोटोकॉपी
  • पुराने और नए इकामा की कॉपी
  • पासपोर्ट की कॉपी
  • Efada मेडिकल रिपोर्ट
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • लाइसेंस फीस की रसीद (40 SAR प्रति वर्ष या 200 SAR पांच साल के लिए)

ध्यान रखें कि यदि आप पर कोई ट्रैफिक जुर्माना बकाया है, तो उसे पहले ही बैंक ऐप के माध्यम से भर दें। मुमूर अधिकारी आपके दस्तावेजों की जांच करने के बाद पुराने लाइसेंस को रद्द कर देंगे और आपके वर्तमान इकामा नंबर के साथ नया लाइसेंस जारी कर देंगे। यदि आपका पुराना लाइसेंस खो गया है, तो प्रक्रिया शुरू करने से पहले आपको उसे फिर से जारी करवाना पड़ सकता है।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.