सऊदी अरब के असीर क्षेत्र के खमीस मुशायत में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। पुलिस ने सूडान और बांग्लादेश के नागरिकों समेत 5 प्रवासियों को गिरफ्तार किया है। इन पर सोशल मीडिया के जरिए फर्जी हज कैंपेन चलाने का आरोप है।

लोगों को गुमराह कर रहे थे फर्जी विज्ञापन से

गिरफ्तार किए गए लोगों पर आरोप है कि ये सोशल मीडिया पर गलत जानकारियां फैलाकर लोगों को ठग रहे थे। ये लोग दावा करते थे कि मक्का में हाउसिंग और ट्रांसपोर्ट की सुविधा देंगे, जबकि ऐसा कोई आधिकारिक कैंपेन था ही नहीं।

मक्का में 4 चीनी नागरिक भी पकड़े गए

इससे पहले मक्का में 4 चीनी नागरिकों को भी फर्जी हज सर्विस के नाम पर धोखाधड़ी करते पकड़ा गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रचार किया कि वे हज के दौरान रहने और सफर की सुविधा देंगे, लेकिन असलियत में सब फर्जी निकला।

मिस्र और यमन के नागरिक भी शामिल

एक और केस में मक्का पुलिस ने मिस्र और यमन के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया। उन्होंने भी झूठे हज कैंपेन चला कर लोगों को ठगने की कोशिश की थी। सभी मामलों में कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पब्लिक प्रॉसिक्यूशन को सौंपा गया है

TGA ने चेताया – 1 लाख रियाल का जुर्माना तय

ट्रांसपोर्ट जनरल अथॉरिटी (TGA) ने साफ चेतावनी दी है कि हज से जुड़ा कोई भी गलत प्रचार या फर्जी सर्विस देने पर 100,000 रियाल तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसलिए ऐसे किसी भी प्रचार से बचें।

अगर कोई फर्जीवाड़ा दिखे तो तुरंत शिकायत करें

सऊदी सरकार ने सभी नागरिकों और प्रवासियों से अपील की है कि अगर कहीं भी फर्जी हज विज्ञापन या धोखाधड़ी दिखे तो तुरंत रिपोर्ट करें।

क्षेत्र इमरजेंसी नंबर
मक्का, रियाद, ईस्टर्न प्रॉविंस 911
अन्य सभी क्षेत्र 999

Trending: सऊदी में प्रवासियों पर भारी पड़ी गलती. 5 हुए गिरफ्तार. 1 लाख रियाल का जुर्माना हुआ तय.

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।