सऊदी अरब के National Center of Meteorology (NCM) ने देश के पूर्वी प्रांत के लिए कड़ी चेतावनी जारी की है। 23 जुलाई 2026 को यहां का तापमान 49 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को आज शाम 5:00 बजे तक खास सतर्क रहने की सलाह दी है।
👉: Red Sea में Saudi जहाज पर हमला, Bahrain ने की निंदा और सऊदी अरब का किया समर्थन।
इन इलाकों में सबसे ज्यादा असर
भीषण गर्मी का असर Dammam, Dhahran, Al-Khafji, Al-Nuayriyah, Qaryat Al-Ulya, Jubail, Ras Tanura, Qatif, Al-Khobar, Buqayq, Al-Adid, Dhubaylutain और Al-Ahsa के साथ-साथ वहां के आसपास के गांवों और केंद्रों में देखने को मिल रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे चिलचिलाती धूप में बाहर निकलने से बचें ताकि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचा जा सके।
धूल और तेज हवाओं से बढ़ी मुश्किल
मौसम विभाग के अनुसार गर्मी के साथ-साथ कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल रही हैं। इन हवाओं के कारण धूल और रेत उड़ने की आशंका है, जिससे सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो सकती है। गाड़ी चलाने वालों को सावधानी बरतने और सुरक्षित गति से चलने की सलाह दी गई है।
