सभी यात्रियों के लिए अलर्ट जारी किया गया

सऊदी हज अधिकारियों ने सभी यात्रियों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में यह कहा गया है कि हज करने के लिए हज यात्रियों के पास परमिट होना चाहिए। अगर किसी के पास परमिट नहीं है तो उसे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

अधिकारियों ने उन लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है जो अवैध तरीके से हज करने की कोशिश कर रहे हैं और जिनके पास परमिट नहीं है।

अधिकारियों ने बिना परमिट वाले हज यात्रियों के खिलाफ शुरू की जांच

बताते चलें कि अधिकारियों ने बिना हज परमिट वाले यात्रियों के खिलाफ जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दौरान 17000 से अधिक तीर्थ यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है।

Director of Public Security and Chairman of the Hajj Security Committee, Lt. Gen. Mohammad Al Bassami ने कहा है कि जांच के दौरान 17,615 तीर्थयात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। 105 fake Hajj campaigns की भी जानकारी मिली है और उनके खिलाफ कार्यवाही की गई है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>