कर्मचारियों के लिए काम को लेकर नए निर्देश दिए गए
सऊदी में रमजान को लेकर तैयारी चल रही है। कर्मचारियों के लिए काम को लेकर नए निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को Ministry of Human Resources and Social Development (MHRSD) ने घोषणा की है कि रमजान के पवित्र महीने के दौरान आधिकारिक काम का समय 5 घंटे से अधिक नहीं होना चाहिए।
GulfHindi Email Newsletter.
रमजान के पवित्र महीने के दौरान मात्र 5 घंटे ही करना होगा काम
कहा गया है कि कर्मचारियों के लिए ऑफिस आवर सुबह में 10:00 से शुरू होगा और दोपहर में 3:00 बजे खत्म होगा। यह कहा गया है कि रमजान के महीने के दौरान कर्मचारियों को 5 घंटे से अधिक काम नहीं करना होगा।
बताते चलें कि रमजान के पवित्र महीने के दौरान जब लोग फास्ट करते हैं तो उनके लिए आराम की व्यवस्था जरूरी है। ऐसे में काम में फ्लेक्सिबिलिटी जरूरी है। काम के समय के अनुसार खुद प्रतिष्ठान भी समय डिसाइड कर सकते हैं। पीक आवर और यातायात व्यवस्था को देखते हुए काम का समय निर्धारित किया जा सकता है।