नए उड़ानों के संचालन की घोषणा की गई

सऊदी की एयरलाइन “Flynas” ने नए उड़ानों के संचालन की घोषणा की है। जेद्दाह से पाकिस्तान के कराची के लिए 30 अक्टूबर 2022 से उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगा।

तीन साप्ताहिक उड़ानों की मिलेगी सुविधा

बताते चलें कि शनिवार, रविवार और मंगलवार को King Abdulaziz International Airport से Karachi International Airport के लिए तीन साप्ताहिक उड़ानों का संचालन शुरू किया जायेगा। कराची पाकिस्तान का मुख्य पोर्ट है।

Flynas को पूरे मिडल ईस्ट में सर्वोत्तम लो कॉस्ट एयरलाइन का दर्जा प्राप्त है। टिकट बुकिंग के लिए एयरलाइन की वेबसाइट, कॉल सेंटर या ट्रैवल एजेंट की मदद ली जा सकती है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।