पायलट ने इंकार कर दिया

रियाद से इस्लामाबाद के लिए निकली फ्लाइट को इस्लामाबाद ले जाने से पायलट ने इंकार कर दिया जिसके बाद यात्रियों में हरकंप मच गया। इस कारण फ्लाइट में देरी हो गई और यात्रियों ने असंतोष जाहिर किया।

क्या है मामला?

बताते चलें कि flight PK 9754 रियाद से इस्लामाबाद जाने के लिए तैयार थी। लेकिन खराब मौसम के कारण Dammam में ही लैंड करना पड़ा। यहां तक तो सब ठीक था लेकिन अचानक पायलट ने आगे विमान को बढ़ाने से इंकार कर दिया। यात्रियों ने फ्लाइट लेट होने पर नाराजगी व्यक्त की और उड़ान बदलने से भी मना कर दिया।

पायलट ने क्यों फ्लाइट आगे बढ़ाने से मना कर दिया?

पायलट का ड्यूटी टाइम खत्म हो गया था जिसके बाद पायलट ने यह फैसला लिया। यही कारण था कि उसने फ्लाइट को आगे बढ़ाने से मना कर दिया। PIA के प्रवक्ता ने बताया है कि सभी यात्री सही सलामत 11 PM में इस्लामाबाद पहुंचे।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।