सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान ने फिलिस्तीनियों पर हो रही हिंसा को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा है कि इजरायली सुरक्षा बलों के संरक्षण या समर्थन में होने वाले इन हमलों को तुरंत रोका जाना चाहिए और जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। रोम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शांति के लिए बातचीत को जरूरी बताया।
🗞️: Saudi Arabia: मक्का में एक सऊदी नागरिक गिरफ्तार, कार से बरामद हुईं 8,721 नशीली गोलियां।
शांति के लिए कड़े कदम जरूरी
प्रिंस फैसल ने कहा कि किसी भी धर्म की नींव मानवीय गरिमा और न्याय पर टिकी है और लोगों को उनके बुनियादी अधिकारों से वंचित रखकर शांति नहीं लाई जा सकती। उन्होंने जेरूसलम के ऐतिहासिक और कानूनी दर्जे को बदलने की किसी भी कोशिश को खारिज किया। साथ ही, अल-अक्सा मस्जिद में होने वाली उकसावे की घटनाओं और पवित्र स्थलों पर हमलों को क्षेत्रीय तनाव बढ़ाने वाला बताया।
अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर
सऊदी विदेश मंत्री ने इजरायली बस्तियों से आने वाले सामानों पर प्रतिबंध और हिंसक लोगों पर यात्रा पाबंदी लगाने जैसे अंतरराष्ट्रीय कदमों का स्वागत किया है। उन्होंने दोहराया कि सऊदी अरब अमेरिका, फिलिस्तीन और अन्य साझेदारों के साथ मिलकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2803 और शांति योजना को लागू करने के लिए काम करेगा ताकि क्षेत्र में स्थिरता बनी रहे।
