बच्चों के लिए मुफ्त में टीकाकरण की सेवा उपलब्ध

सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि सऊदी के child vaccination clinics में बच्चों के लिए मुफ्त में टीकाकरण की सेवा उपलब्ध है। यह मुफ्त सेवा सभी बच्चों के लिए उपलब्ध है। कहा गया है कि यह सेवा सऊदी नागरिक, प्रवासी और विजीटर्स के बच्चों के लिए उपलब्ध है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है कि बच्चों के टीकाकरण कराने में शुल्क लगता है या नहीं।

मंत्रालय ने ट्विटर के माध्यम से दी जानकारी

मंत्रालय ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी है कि बच्चों के टीकाकरण केंद्र में सऊदी नागरिक, प्रवासी और विजीटर्स के बच्चों को मुफ्त में टिका की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि अधिक जानकारी के लिए किसी भी समय मैसेज से संपर्क किया जा सकता है।

पिछले साल ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने बच्चों के लिए child vaccination e-certificate service लॉन्च किया है। पेपर सर्टिफिकेट की जगह पर इसे दिया जाएगा।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>