बशर्ते कि उन्होंने सऊदी में कोरोना वायरस का कम से कम एक डोज लिया हो

सऊदी ने सभी देशों के यात्रियों को डायरेक्ट प्रवेश की अनुमति दे दी है बशर्ते कि उन्होंने सऊदी में कोरोना वायरस का कम से कम एक डोज लिया हो। General Authority of Civil Aviation (GACA) ने इस बाबत सभी एयरलाइन को निर्देश भी दे दिया है।

सभी देशों के यात्रियों को डायरेक्ट प्रवेश की अनुमति

सर्कुलर में यह कहा गया है कि सभी देशों के यात्रियों को डायरेक्ट प्रवेश की अनुमति है अगर उन्होंने सऊदी में कोरोना वायरस का कम से कम एक डोज लिया हो।वहीं यात्री को प्रवेश के बाद 3 दिन institutional quarantine में भी रहना होगा।

यह नियम 4 दिसंबर, 2021, 1 AM से लागू हो जाएगा

सभी एयरलाइन को यह निर्देश दिया गया है कि यात्रियों को नियमों की जानकारी दें। यह नियम 4 दिसंबर, 2021, 1 AM से लागू हो जाएगा। वहीं GACA ने एयरलाइन को यह भी निर्देश दिया है कि South Africa, Namibia, Botswana, Zimbabwe, Mozambique, Lesotho, Eswatini से उड़ानों के आवागमन पर पाबंदी लगा दी गई है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।