पूरी खबर एक नज़र,

  • कुछ खास सुरक्षा जरूरतों को पूरा करना आवश्यक
  • तभी मिलेगी हज की अनुमति

कुछ खास सुरक्षा जरूरतों को पूरा करना आवश्यक 

सऊदी (GACA) ने सभी एयरलाइन को आदेश देते हुए कहा है कि कुछ खास सुरक्षा जरूरतों को पूरा करना आवश्यक है। General Authority of Civil Aviation (GACA) के द्वारा सभी एयरलाइन को जारी सर्कुलर में इसे लेकर कड़े निर्देश दे दिए गए हैं।

इस नियम का पालन सभी के लिए जरूरी होगा

बताते चलें कि GACA ने अपने सर्कुलर में कहा है कि इस नियम का पालन सभी के लिए जरूरी होगा। सबसे पहले तीर्थयात्री की उम्र 65 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा मान्यता प्राप्त टीका लेना भी अनिवार्य होगा।

वहीं 72 घंटे के अंदर किया गया Covid-19 का पीसीआर नेगेटिव टेस्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य है। GACA ने यह भी साफ कर दिया है कि इन नियमों का उल्लंघन जो भी करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी क्योंकि यह सऊदी सरकार के आदेश का उल्लंघन माना जायेगा।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।