पूरी खबर एक नजर,

  • मस्जिद में दो लोगों के बीच हुई लड़ाई 
  • अधिकारियों के द्वारा जांच की जा रही है
  • शांति की अपील 

गुरुवार को हुई लड़ाई की अधिकारियों के द्वारा जांच की जा रही है

मक्का के ग्रैंड मस्जिद में गुरुवार को हुई लड़ाई की अधिकारियों के द्वारा जांच की जा रही है। बता दें कि गुरुवार को ग्रैंड मस्जिद में दो लोगों के बीच लड़ाई शुरू हुई थी जो हाथापाई तक पहुंच गई। हज और उमराह मंत्रालय की सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि दो लोगों के द्वारा किए गए इस अनैतिक कार्य की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

बताते चलें कि इस मामले में कोई भी घायल नहीं हुआ है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसके अलावा अधिकारियों ने अपील की है कि सभी को उमराह के दौरान शांति बनाए रखें और मस्जिद में किसी तरह का अनैतिक कार्य करने से बचें। मस्जिद में प्रार्थना के दौरान मन शांत रखें।