सभी यात्रियों को अपनी यात्रा संबंधी सही जानकारी देनी होगी

सऊदी लोक अभियोजन ने बताया है कि सभी यात्रियों को अपनी यात्रा संबंधी सही जानकारी देनी होगी। जो भी ऐसा नहीं करेगा इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और भारी जुर्माना लगाया जाएगा। मौजूदा हालात को बद्तर होने में समय नहीं लगेगा क्योंकि कोविड के कारण सभी देश परेशान हैं, ऐसे में यात्रियों का झूठ संक्रमण बढ़ने का कारण हो सकता है।

क्या है माजरा?

लोक अभियोजन का कहना है कि कई यात्री ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी यात्रा की सच्ची तस्वीर सामने आने ही नहीं दी। यानि कि उन्होंने यह बात अधिकारियों को नहीं बताई कि उन्होंने Covid 19 से बुरी तरह प्रभावित देशों की यात्रा की है।

यह यात्रियों की जिम्मेदारी है कि वह अधिकारियों को इस बात की जानकारी अवश्य दें। अगर आप भी ऐसे ही यात्रियों की लिस्ट में आते हैं तो आपको सचेत हो जाना चाहिए।

क्या होगी सजा? 

ऐसे यात्रियों के सुधार के लिए हेल्थ मॉनिटरिंग लॉ के आर्टिकल 21, 25 और 26 में सजा का जिक्र किया गया है। आरोपी पर SR500,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।