अवैध व्यक्ति को मक्का में प्रवेश की नहीं होगी अनुमति

सऊदी में हज सीजन के दौरान लोगों को कई तरह की सावधानियां बरतनी जरूरी है। कहा गया है कि हज यात्रियों सहित उन्हें ट्रांसपोर्ट करने वाले लोगों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि किसी भी कीमत पर किस तरह के नियम का उल्लंघन ना हो।

हज यात्रियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि किसी भी अवैध व्यक्ति को मक्का में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे सजा दी जाएगी। हज और उमराह मंत्रालय ने कहा है कि सभी सभी हज यात्रियों समेत निवासी और प्रवासियों को नियमों का पालन करना चाहिए।

आरोपियों को मिलेगी सजा

इस तरह की गलती करते पकड़े जाने पर 6 महीने की जेल हो सकती है। 50,000 riyals का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। जेल की सजा के बाद आरोपी को देश निकाला की भी सजा मिल सकती है। आरोपी पर सऊदी में प्रवेश पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

सऊदी में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इस प्रतिबंध की अवधि कानून के हिसाब से तय की जाएगी। आरोपी जिस वाहन से हज यात्री को मक्का में प्रवेश कराएगा उसे जब्त किया जा सकता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>