पूरी खबर एक नजर,

  • सुरक्षा अधिकारियों के साथ ना करे बदसलूकी
  • लोक अभियोजन ने जारी की चेतावनी

सुरक्षा अधिकारी के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें

सऊदी लोक अभियोजक ने कहा है कि सुरक्षा अधिकारी के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना तीर्थ यात्रियों के लिए जरूरी है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से मंत्रालय ने बताया है कि कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए सुरक्षा अधिकारियों के निर्देशों का पालन करना होगा। मत्रालय ने साफ कर दिया है कि किसी भी तरह की बदसलूकी सुरक्षा अधिकारियों के खिलाफ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जेल और जुर्माना तय

हज और उमरा मंत्रालय तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए तमाम तरह की सुविधाओं की व्यवस्था करता है। इसके लिए सुरक्षा अधिकारियों को तैनात किया जाता है ताकि तीर्थ यात्रियों को सही निर्देश मिल सके। अगर उन्हें किसी तरह की उलझन होती है तो वह तुरंत सुरक्षा अधिकारियों से संपर्क करते हैं। इसके अलावा वहां के किसी सामान को भी डैमेज नहीं पहुंचाना है वरना 6 जेल और 300,000 riyals का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।