पूरी खबर एक नज़र,

  • घरेलू तीर्थ यात्रियों का पंजीकरण जल्द ही शुरू किया
  • 3 जून से 11 जून के बीच मिला समय 

घरेलू तीर्थ यात्रियों का पंजीकरण जल्द ही शुरू किया

सऊदी हज और उमराह मंत्रालय ने कहा है कि घरेलू तीर्थ यात्रियों का पंजीकरण जल्द ही शुरू किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा है कि शुक्रवार 3 जून से पंजीकरण शुरू कर दिया जाएगा। मंत्रालय ने कह दिया है कि पंजीकरण केवल 9 दिन के लिए किया जाएगा।

पंजीकरण 3 जून से 11 जून के बीच करा लेना होगा

यानी कि तीर्थयात्रियों को अपना पंजीकरण 3 जून से 11 जून के बीच करा लेना होगा। जिनकी उम्र 65 साल से कम है, जिन्होंने कोरोना वायरस का तीनों टीका ले लिया है और जिनका स्टेटस Tawakkalna एप्प पर इम्यून है उन्हें पंजीकरण की इजाजत दे दी गई है।

वहीं Dr. Tawfiq Al-Rabiah ने कहा है कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा अहम जिम्मेदारी है। इसके अलावा सभी नियमों के पालन की अपील की गई है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।