लाखों लोग पहुंचे थे हज करने

2022 हज सीजन के दौरान करीब 332,000 से भी अधिक तीर्थयात्री हज करने के लिए मदीना पहुंचे थे। करीब 957 तीर्थयात्रियों को मेडिकल सेवा दी गई थी। कोरोना वायरस के दौरान विदेशी तीर्थायत्रियो के हज पर पाबंदी के बाद जब हज की अनुमति मिली तो लोग बड़े उत्साह से हज सीजन का हिस्सा बने थे।

हज और उमराह मंत्रालय ने भी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए उत्तम व्यवस्था की थी। नई तकनीक की मदद से तीर्थयात्रियों को बेहतर सेवा देने की कोशिश की गई थी।

तुरंत दी गई थी चिकित्सा सुविधा

मस्जिद के अलावा एयरपोर्ट पर भी अधिकारियों की तैनाती की गई थी। उन्हें हर तरह से सुविधा और सहूलियत देने की कोशिश की गई थी। बीमार पड़ रहे लोगों को तुरंत चिकित्सा सुविधा दी जा रही थी।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।