पूरी खबर एक नजर,

  • हज यात्रियों के लिए सभी तरह की व्यवस्था
  • अब हेलीकॉप्टर्स को भी तैनात करके मिलेगी सेवा 

हज को लेकर उत्साह

हर सीजन के दौरान सभी लोगों में उत्साह है और लाखों की संख्या में लोग सऊदी पहुंच रहे हैं। हज और उमराह मंत्रालय भी तीर्थयात्रियों के सिवा में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। नई तकनीक और वॉलिंटियर्स के द्वारा तीर्थ यात्रियों की मदद की जा रही है। अलग-अलग देशों से आए लोगों को उनकी भाषाओं में बोलचाल के लिए भी अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है।

हेलीकॉप्टर्स भी हो गए तैनात

इसी दौरान रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि हज यात्रियों की सुरक्षा के लिए नई तकनीक से लैस हेलीकॉप्टर्स को भी तैनात किया जाएगा। किसी तरह की गंभीर स्थिति में तुरंत चिकित्सा निकासी कर पीड़ित को मक्का के अस्पताल में पहुंचा दिया जाएगा।

हज सीजन के दौरान हेलीकॉप्टर्स पीड़ित को बचाने में अहम भागीदारी निभाएंगे। भीड़भाड़ को निर्देशित करने, उनके उलझनों का जवाब देने और उनकी सभी तरह की परेशानी को समझने के लिए अधिकारी हमेशा तत्पर हैं।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।